Sunday, October 17, 2021

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo

 

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo


छोले भटूरे कैसे बनाते है?

इसे इंडिया के लोगो के साथ-साथ विदेशी लोगो को भी बहुत पसंद आता है | छोले की पहचान उसके मशालों और भटूरे से होती है | छोले भटूरे एक बहुत ही स्पाइसी,टेस्टी और हैवी डिश है |ये दिल्ली में भी बहुत पसंद किया जाता है और छोले भटूरे को मेरे घरवाले को भी बहुत पसंद आता है, छोले भटूरे बनाने के भी बहुत से तरीके होते है…

तो अब मैं उसको खाने से तो नहीं रोक सकती लेकिन आपके थोड़े पैसे को जरूर बचा सकती हु | अब आप सोच रहे होने की कैसे ? तो ऐसे की अगर मैं आपको छोले भटूरे को मार्केट के जैसा घर पे बनाना बता दू तो सोचिये की कितना सारा छोले भटूरे आप उतना पैसे में बना सकते है |
छोले भटूरे को बनाना बहुत हो आसान होता है आसान होता है तो चलिए हम छोले भटूरे को बनाना स्टार्ट करते है…

सामग्री:-

छोले के लिए:

  • काबुली चना(Kabuli chana): 250 ग्राम
  • प्याज(Onion): 3
  • टमाटर(Tomato): 5
  • अदरक(Ginger): 1 इंच
  • लहसुन(Garlic): 12-13 पीस
  • खरा गरम मशाला (Garam mashala)
  • मिर्च पाउडर(Mirch powder): 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर (Coraindar powder): 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर(Comin powder): 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर(Turaric powder): 1 चम्मच
  • छोले मशाला(Chole mashala): 1 चम्मच
  • गरम मशाला(Garam mashala powder): 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता (Corainder Leaf)
  • तेल (Oil): 50 ग्राम

भटूरे के लिए:

  • आलू(Boiled Potato): 2 (उबले हुए)
  • मैदा(All purpose flour): 250 ग्राम
  • सूजी(Semolina): ग्राम
  • दही(Curd): 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा(Beking soda): चम्मच
  • गरम पानी(Hot water) 150 ग्राम
  • नमक(Salt):स्वाद अनुशार
  • तेल(Oil): तलने के लिए
बनाने की विधि:-
छोले-
सबसे पहले अदरक, लहसुन और प्याज को मिक्सी जार में पीस ले |(यहाँ पे मैंने प्याज और टमाटर को पहले ही मोटे मोटे काट लिए है)


2. यहाँ पे हमारी पेस्ट बनाकर तैयार है और अब हम इसे किसी कटोरे में निकाल लेंगे और टमाटर को भी हम अच्छे से पीस लेंगे ।

3. यहाँ पे हमारी दोनों पेस्ट तैयार है |(अगर आप चाहे तो टमाटर के पेस्ट के बदले टोमेटो प्यूरी भी डाल सकते है)

4. अब गैस पे कुकर रखे और उसमे तेल डाले |तेल गरम होने के बाद उसमे खरा गरम मशाला को डाल दे और जीरा डालकर उसे थोड़ी देर भुने |(छोले को बनाने के लिए हम थोड़े ज्यादा ही तेल का इस्तेमाल करेंगे)


5. फिर हम गैस को एकदम कम कर देंगे और उसमे थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल देंगे |


6. फिर हम इसमें प्याज के प्यूरी (पेस्ट) को डाल देंगे और इसे2 मिनट के लिए भूनेंगे |




7. इसमें हम फिर से टमाटर का प्यूरी डालेंगे और कुकर को ढककर फिर से 2 मिनट तक पकाना है |(बिच बिच में मशाले को चलते रहना है)


8. अब आप देखेंगे की मशाला पक गया है तो अब उसमे चने को डाल देंगे और उसे मिलाकर कुकर को फिर से ढककर पकाये | (याद रहे हमें सिटी नहीं लगनी है अभी, बस ऊपर से ढक्कन रख देना है)




9. फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और गरम मशाला डालकर कुछ देर तक भुने |



10. अब उसमे आधा लीटर पानी डाल दे और उसका ढक्कन लगा दे और उसे धीमी आंच पे 4-5 सिटी लगने तक पकने दे |(यहाँ पे मैंने छानने को नहीं उबला है, आप चाहे तो पहले चने को उबाल कर भी छोले बना सकते है)


11. यहाँ हम चेक कर लेते है और हमारी चना पक गयी है |




12.अब हम इसमें चाट मशाले और धनिया का पत्ता डालकर गैस को बंद कर देंगे |



13. अब छोले को हल्का धनिया पत्ता, निम्बू और थोड़े से प्याज के स्लाइस से सजा देते है |




और चलिए अब हम भटूरे भी बना लेते है….

भटूरे बनाने की विधि:

1. सबसे पहले उबले हुए आलू की हम कद्दूकस लेंगे |(ताकि आलू अच्छे से आटे में मिल जाएं)


2. फिर एक बारे कटोरे में मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा,दही, नमक और थोड़ा सा तेल डाले और उसे मिलाये |




3. फिर उसमे कद्दूकस किये हुए आलू को उसमे डाल दे और फिर उसमे थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालकर उसको शान ले |और उसे पराठे के आते के जैसा शान ले |(एक साथ सारा पानी न डालें)


4. फिर हाथ पे थोड़ा सा तेल लगाकर उसको 2 मिनट तक मिलाये |



5. फिर उसे 10 मिनट के लिए किसी भीगे हुए कपडे से ढक कर छोड़ दे |

6. उसके बाद एक बाद फिर से हाथ पे तेल ले और आटे को एक बार फिर से मिला ले और उसका लोई काट ले ||



7. या फिर आप तेल के जगह पे सूखे हुए आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है |

8. फिर लोई में थोड़ा सा तेल लगा ले और बेलन पे भी थोड़ा सा तेल लगा लेंगे और फिर लोई को बेलेंगे |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 43


9. और मैंने यहाँ पे मैंने सूखे हुए आटे से भी बना लिया है|(अगर आप तेल से बनाये तो चकले को घुमाना है और आटे से बनाये तो पूरी को घुमाना है)

10. यहाँ पे मैंने भटूरे को लम्बा आकर दे देंगे | आप जैसा चाहे बड़ा, छोटा पतला , या जैसा आपको पसंद हो |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 45 11. फिर गैस पे तेल गरम करे और थोड़ा सा आटे को डालकर देखे की तेल गरम हुआ है या नहीं | (अगर तेल गरम हो गया होगा तो आटा तुरंत ऊपर आ जायेगा)

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 47

12. फिर हम बेले हुए पूरी को एक तरफ से डाल देंगे |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 49

13. और उसे छलनी से हल्का-हल्का दबाये और आप देखेंगे की भटूरे अपने आप फूल जायेगा |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 51

14. फिर इसे पलट दे | और दोनों तरफ से लाल हो जाने पे उसे हल्का कढ़ाई के किनारे पे रोककर फिर उसे किसी टिस्सु पेपर पे निकल दे |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 53

15. ऐसे ही बुरे भटूरे को बना ले, और यहाँ पे मैंने पुरे भठूरे को बना लिए है

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 55

16. और उसे गरमा-गरम प्लेट में निकले और उसे प्याज और नींबू को सर्व करे |

छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make Chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo Step 57

सुझाव:-

1. भटूरे को आप तभी बनाये जब आपको खाना हो नहीं तो ठंडा हो जाने पे ये बिलकुल अच्छा नहीं लगता है |








त्योहार के मौके पर आलू सोया चंक्स बिरयानी घर पर बनाएं, जानें रेसिपी

 

त्योहार के मौके पर आलू सोया चंक्स बिरयानी घर पर बनाएं, जानें रेसिपी

त्योहार के मौके पर हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में आलू सोया चंक्‍स बिरयानी घर पर बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।
 

कोलकाता बिरयानी हर बिरयानी लवर को पसंद होती है। मेनू में इस अवध प्रभावित सोया चंक्‍स बिरयानी की उपस्थिति के बिना कोई भी बंगाली त्योहार पूरा नहीं होता है। इस बिरयानी का देसी स्वाद, मुंह में पानी लाने वाला अविश्वसनीय होता है।

कोलकाता स्टाइल सोया चंक्स बिरयानी रेसिपी सुगंधित चावल, जूसी चंक्‍स, सॉफ्ट आलू का एक अद्भुत कॉम्बिनेशन है। एक ऐसा टेस्‍टी फूड जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। तो, अगर आप कोलकाता स्टाइल बिरयानी के फैन हैं, तो इस आर्टिकल में बताई इसकी रेसिपी जरूर ट्राई करें।

सबसे दिलचस्प डिश - कोलकाता आलू सोया चंक्‍स बिरयानी अन्‍य किसी बिरयानी की तुलना में काफी अलग होती है। इस बिरयानी में कोलकाता के स्थानीय जायके के साथ अवध का स्वाद मिला हुआ होता है। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें।

बनाने का तरीका

  • आलू को छीलकर कांटे की सहायता से काट लें। उन्हें नमकीन पानी में कम से कम ½ घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें।
  • फिर एक पैन में तेल गरम करें और उसमें आलू डालकर तब तक भूनें जब तक कि वे बाहर से हल्के गोल्‍डन कलर के न हो जाएं। इन्हें आंच से उतार लें और हल्दी छिड़कें। हल्दी के ऊपर एक चम्मच गरम तेल डालें
  • एक पैन में बिरयानी मसाले डालकर हल्का भून लें, ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लें और पीसकर पाउडर बना लें। इस बिरयानी मसाले को किसी एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये।
  • सोया चंक्‍स को मैरीनेट करने के लिए नमक, अदरक और लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, घुला हुआ केसर, केवड़ा, गुलाब जल, तेजपत्ता, बिरयानी मसाला, सफेद मिर्च पाउडर, घी, दही और घी एक साथ मिलाएं। इन्हें आपस में मिलाकर एक तरफ रख दें।
  • एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज़ डालें। समान रूप से ब्राउन होने तक पकाएं। प्याज को तेल से निकाल कर छान लें और एक तरफ रख दें।
  • एक गर्म पैन में प्याज़ तलने से बचा हुआ थोड़ा सा तेल डालें, ब्राउन प्याज़ डालें और मैरीनेट किए हुए सोया चंक्‍स के ऊपर डालें। आंच को तेज करें और आलू डालें। एक उबाल आने के बाद, आंच को कम करें, ढक दें और सोया चंक्‍स और आलू दोनों के आधे पक जाने तक पकाएं। आंच बंद कर दें, ढक दें और स्टैंड बाई पर रख दें।
  • फिर चावल को ब्लांच करें। इसके लिए पानी उबालें और उसमें नमक और साबुत मसाले डालें। एक बार जब यह अच्छी तरह से उबल जाए, तो ऊपर से तैरने वाले सभी मसालों को हटा दें। सुनिश्चित करें कि पानी काफी नमकीन है।
  • चावल में तले हुए प्याज का बचा हुआ तेल डालें और चावल को आधा पकने तक पकाएं। चावल को छान लें और चावल का पानी बचा कर रखें।
  • बिरयानी बनाने के लिए चावल को आधे पके हुए सोया चंक्‍स के ऊपर रख दें। ऊपर से कुछ बिरयानी मसाला और तले हुए प्याज छिड़कें और चावल डालें। चावल को समान रूप से फैलाएं। आधा कप चावल का पानी डालें (चावल को छानने के बाद बचा हुआ)। दूध में घुला हुआ केसर, गुलाब और केवड़ा मिलाएं।
  • इस दूध को चावल के ऊपर छिड़कें। थोडा़ सा घी डालें और अब बर्तनों को टाइट फिटिंग वाले ढक्कन से ढक दें। कवर को सील करने के लिए आप किसी भी आटे का उपयोग कर सकते हैं।
  • बिरयानी को तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं, फिर आंच कम करें और 12-15 मिनट तक पकने दें। आंच बंद कर दें और इसे खोलने और परोसने से पहले 10-15 मिनट के लिए और बैठने दें।
  • आलू सोया चंक्‍स बिरयानी Recipe Card

    आलू सोया चंक्‍स बिरयानी घर पर बनाएं

       
    Total Time :
    30 min
    Preparation Time :
    15 min
    Cooking Time :
    15 min
    Servings :
    5
    Cooking Level :
    Medium
    Course:
    Main Course
    Calories:
    300
    Cuisine:
    Indian
    Author:
    Pooja Sinha

    सामग्री

    • आलू के लिए- आलू (मध्यम)- 5
    • चुटकीभर नमक
    • तलने के लिए तेल
    • हल्‍दी- चुटकी भर
    • कोलकाता बिरयानी मसाला के लिए- इलायची- 25
    • लौंग- 25
    • दालचीनी- 4 स्टिक
    • कबाब चीनी- 20
    • जीरा - 1 बड़ा चम्‍मच
    • जावित्री- 3
    • जायफल- 1/4 चम्‍मच
    • सफेद मिर्च- 10
    • सोया चंक्‍स मैरीनेट करने के लिए - सोया चंक्‍स- 1 बड़ी कटोरी
    • नमक- स्वाद के लिए
    • अदरक का पेस्ट- ½ छोटा चम्मच
    • लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
    • मिर्च पाउडर- 1½ छोटा चम्मच
    • केसर- 1 बड़ा चम्मच
    • केवड़ा पानी- 1 बड़ा चम्मच
    • गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
    • तेजपत्ता- 4
    • कोलकाता बिरयानी मसाला- 2 बड़े चम्मच
    • सफेद मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
    • दही- 1½ कप
    • देसी घी- 1½ कप
    • तले हुए प्याज के लिए तेल -1 कप
    • प्याज़ कटा हुआ- 2 कप
    • चावल के लिए - पानी- 3 लीटर
    • नमक- 3 लीटर
    • बासमती चावल (भीगे हुए)- 3 लीटर
    • इलायची- मुट्ठी भर
    • लौंग- मुट्ठी भर
    • तेजपत्ता- 2
    • तले हुए प्याज का तेल- 3-4 बड़े चम्मच
    • चीजों को एकत्र करने के लिए- कोलकाता बिरयानी मसाला- 1 छोटा चम्मच
    • मुट्ठी भर तले हुए प्याज
    • बचा हुआ चावल का पानी - ½ कप
    • दूध- ¼ कप
    • केसर- 3 बड़े चम्मच
    • केवड़ा पानी- 2 बड़े चम्मच
    • गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
    • देसी घी- 2 बड़े चम्मच
    • आटा सील करने के लिए

  • विधि
  • Step 1
  • आलू को छीलकर कांटे की सहायता से काट लें। पैन में तेल गरम करें और उसमें आलू डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
  • Step 2
  • बिरयानी मसाले डालकर हल्का भून लें और सोया चंक्‍स को मैरीनेट कर लें।
  • Step 3
  • इसके बाद सोया चंक्‍स को मैरीनेट करें और प्‍याज की ब्राउनिंग करें। फिर सोया चंक्‍स को पकाएं और चावल को ब्लांच करें।
  • Step 4
  • चावल में तले हुए प्याज का बचा हुआ तेल डालें और चावल को आधा पकने तक पकाएं।
Step 5
बिरयानी बनाने के लिए चावल को आधे पके हुए सोया चंक्‍स के ऊपर रख दें। ऊपर से कुछ बिरयानी मसाला और तले हुए प्याज छिड़कें और चावल डालें। चावल को समान रूप से फैलाएं।
Step 6
दूध में घुला हुआ केसर, गुलाब और केवड़ा मिलाएं। बिरयानी को तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं, फिर आंच कम करें और 12-15 मिनट तक पकने दें।

          लिजिए जनाब 🤴 आपकी कोलकाता मशहूर आलू सोया चंक्स बिरयानी तैयार😀 है। इसे परोसिए और त्योहारों का लुत्फ उठाइए।
धन्यवाद किजिए नवाब गौरीश पांडेय का।।।।।




कमेंट करे अपने विचार।

India's Role in the Global World

 India's Role in the Global World Introduction: India, the world's largest democracy and a vibrant, diverse nation, plays a pivotal ...