Sunday, January 2, 2022

Class 12th Political Science Chapter 4th ( Term- 2 ) सत्ता के वैकल्पिक केंद्र- Important question

Class 12th Political Science Chapter 4th ( Term- 2 ) सत्ता के वैकल्पिक केंद्र- Important question

मार्शल योजना से क्या अभिप्राय है ?


दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने पश्चिमी यूरोप की अर्थव्यवस्था को पुनर्गठित करने के लिए जबरजस्त मदद की इसे मार्शल योजना के नाम से जाना जाता है मार्शल योजना के तहत 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना की यह एक ऐसा मंच था जिसके माध्यम से पश्चिमी यूरोप के देशों को आर्थिक मदद दी गयी!

यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई ?

= यूरोपीय संघ की स्थापना 1992 में हुई थी!

यूरोपीय संघ के दो सदस्य देशों के नाम लिखिए जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थाई सदस्य देश है ?

= फ्रांस और ब्रिटेन।

FOR MORE UPDATES

https://youtu.be/tykLK_fyi-A

यूरोपीय संघ की ऐसी विशेषताएं लिखिए जो उसे एक प्रभावशाली संगठन बनाती है ?

•आर्थिक, राजनैतिक, कूटनीतिक प्रभाव अधिक है 

•बड़ी सैन्य शक्ति ( विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना )

•2016 में यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी

•इसके दो सदस्य सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य है

•इसकी मुद्रा यूरो अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व के लिए खतरा है

•विश्व व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी

•बड़ा रक्षा बजट

यूरोपीय संघ के झंडे की विशेषता बताइए ?

यूरोपीय संघ के झंडे में सोने के रंग के 12 सितारों का घेरा है

यह यूरोप के लोगों की एकता और मेल मिलाप का प्रतीक है 

12 की संख्या को वहां पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।

मोस्ट्रिक्ट संधि के तहत किस क्षेत्रीय संगठन का गठन हुआ था ?

= यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के पास अपना स्वयं का क्या - क्या है ?

•अपना झंडा

•गान

• स्थापना दिवस

•मुद्रा  

FOR MORE UPDATES

https://youtu.be/tykLK_fyi-A


आसियान संगठन के बारे में चर्चा कीजिए ?

•आसियान दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है 

•इसकी स्थापना 1967 में बैंकॉक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके की गई थी 

•स्थापना के समय इसमें 5 सदस्य देश थे 

•इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड

•बाद के वर्षों में इसमें 5 सदस्य देश और शामिल हो गए थे 

•ब्रुनेई दारुसलाम, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, कंबोडिया

आसियान संगठन के उद्देश्य बताइए ?

•आर्थिक विकास को तेज करना।

•सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हासिल करना।

•कानून के शासन तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना।

आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना कब हुई थी ?

= आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना 1994 में हुई थी ।

आसियान क्षेत्रीय मंच के उद्देश्य बताइए ?

•आसियान के देशों की सुरक्षा

•विदेश नीतियों में तालमेल बनाए रखना

आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना कब हुई थी ?

= आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना 1994 में हुई थी ।

आसियान क्षेत्रीय मंच के उद्देश्य बताइए ?

•आसियान के देशों की सुरक्षा

•विदेश नीतियों में तालमेल बनाए रखना

आसियान शैली से क्या अभिप्राय है ?

अनौपचारिक, टकरावरहित, सहयोगात्मक मेल - मिलाप का नया उदाहरण पेश कर आसियान ने काफी यश कमाया है, इसको आसियान शैली ही कहा जाने लगा है।

आसियान के प्रमुख तीन स्तंभ कौन से हैं ?

आसियान सुरक्षा समुदाय - क्षेत्रीय विवादों को सैनिक टकराव तक ना ले जाने पर सहमतिआ

आसियान आर्थिक समुदाय - आसियान देशों का राजा बाजार और उत्पादन आधार तैयार करना

आसियान सामाजिक - सांस्कृतिक समुदाय

For more information

https://youtu.be/tykLK_fyi-A

भारत ने किन आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार का समझौता किया है ?

सिंगापुर और थाईलैंड, सदस्यों, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के साथ मुक्त व्यापार का समझौता किया गया।

भारत ने लुक ईस्ट ( पूर्व की ओर चलो ) की नीति कब अपनाई ?

= 1991 में।

भारत ने एक्ट ईस्ट की नीति कब अपनाई थी ?

= 2014 में।

चीन की क्रांति कब और किसके नेतृत्व में हुई थी ?

= 1949 में, माओ के नेतृत्व में।

भारत ने एक्ट ईस्ट की नीति कब अपनाई थी ?

=2014 में।

चीन द्वारा 1970 के दशक में 2 बड़े महत्वपूर्ण फैसले कौन से लिए गए थे ?

•चीन ने 1972 में अमेरिका से संबंध बनाकर अपने राजनीतिक और आर्थिक एकांतवास को खत्म किया।

•1973 में चीनी प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई ने 

 कृषि, उद्योग, सेना और विज्ञान प्रौद्योगिकी 

 के क्षेत्र में आधुनिकरण के चार प्रस्ताव रखें।

चीन में कब और किसने मुक्त द्वार ( open door ) की नीति अपनाई ?

= चीन ने 1978 में देंग श्योपेंग के नेतृत्व में मुक्त द्वार की नीति अपनाई थी।

चीन ने खेती और उद्योग का निजीकरण कब किया था ?

= चीन ने 1982 में खेती का और 1998 में उद्योग का निजीकरण किया।

चीनी अर्थव्यवस्था की उन्नति के लिए उत्तरदाई कारकों की व्याख्या कीजिए? 

( अथवा )

किस आधार पर कहा जा सकता है कि 2040 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा ?


•1949 में माओ के नेतृत्व में चीनी क्रांति हुई 

•इस साम्यवादी क्रांति के बाद चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना के समय यहां की अर्थव्यवस्था सोवियत मॉडल पर आधारित थी 

•चीन आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ था 

•चीन ने पूंजीवादी दुनिया से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे 

•ऐसे में चीन के सामने अपने संसाधनों से गुजारा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था

•लेकिन चीनी नेतृत्व ने 1970 के दशक में दो बड़े फैसले लिए 

•चीन ने 1972 में अमेरिका से संबंध बनाकर अपने राजनैतिक और आर्थिक एकांतवास को खत्म किया ( यहां के प्रधानमंत्री ने 1973 में कृषि ,उद्योग, सेना और विज्ञान - प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिकीकरण के चार प्रस्ताव रखें )

1978 में तत्कालीन नेता देंग श्योपेंग ने चीन में आर्थिक सुधारों और खुले द्वार की नीति की घोषणा की 

अब चीन ने बाहरी व्यापार शुरू किया

•चीन ने बाजार मूलक अर्थव्यवस्था को अपनाने के लिए कार्य किया 

•1982 में खेती का निजीकरण किया 

•1998 में उद्योगों का निजीकरण किया

•2040 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा 

•उनके द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीति के कारण कृषि उत्पाद तथा ग्रामीण आय में वृद्धि हुई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उन्नति देखी गई।

•उद्योग और कृषि दोनों क्षेत्र में चीन को फायदा हुआ 

•चीन के पास विशाल विदेशी मुद्रा भंडार आया 

•चीन 2001 में विश्व व्यापार संगठन में शामिल हो गया 

•चीन ने दुनिया के बाजार में अपनी धाक जमाई 

भारत और चीन के बीच विवाद के कारण बताए ?

•जम्मू कश्मीर में अक्साई चीन इलाका 

•अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश भागों पर विवाद 

•चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा

•दलाई लामा को भारत में शरण देना 

•भारत चीन युद्ध।

For more information

https://youtu.be/tykLK_fyi-A

SAARC की स्थापना कब हुई थी और इसका मुख्यालय कहां है?

= SAARC की स्थापना 1985 में ढाका में हुई थी, इसका मुखालय काठमांडू में है।

SAARC के सदस्य देश के कौन से है ?

= भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्री लंका, मालदीव अफगानिस्तान आठवाँ सदस्य देश बना।

BRICS में कौन - कौन से देश शामिल है ?

= ब्राजील, रुस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका।

BRICS की स्थापना कब हुई थी ?

= 2006 में रूस में।

 BRICS का ग्यारहवां सम्मेलन 2019 में __ में संपन्न हुआ था ? 

= ब्राजील में।

BRICS के उद्देश्य बताइए ?

•सदस्यो के मध्य सहयोग

•आर्थिक लाभ का वितरण

•प्रत्येक सदस्य राष्ट्र की आंतरिक नीतियों में अहस्तक्षेप

रूस इतना ताकतवर क्यों है ?

•रूस के पास खनिज संसाधन , प्राकृतिक संसाधनों , गैस का अपार भंडार है

•रूस परमाणु शक्ति संपन्न देश है

•रूस सोवियत संघ का उत्तराधिकारी है

•सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है

•रूस के पास आधुनिक हथियार है 

दुनिया का एकमात्र यहूदी राष्ट्र कौनसा है ? 

= इजरायल।


GAURISH PANDEY
FOUNDER OF EKLAVYA COACHING INSTITUTE
 



1 comment:

Anonymous said...

https://youtu.be/tykLK_fyi-A

India's Role in the Global World

 India's Role in the Global World Introduction: India, the world's largest democracy and a vibrant, diverse nation, plays a pivotal ...